Latest

महंत नरेंद्र गिरि के षोड्शी समारोह में दिगंबर अखाड़ों ने दूरी बनाए रखी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।महंत नरेंद्र गिरि के षोड्शी समारोह में सात संन्यासी अखाड़े और तीन उदासीन अखाड़े तो मंच पर आए, लेकिन दिगंबर अखाड़ों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। दिगंबर अखाड़े के एक भी संत कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वैरागी अखाड़ों की अखाड़ा परिषद से हरिद्वार कुम्भ में दूरी बन गई थी। वैरागी संतों ने हरिद्वार में जमीन मांगी और जमीन उत्तर प्रदेश सरकार की थी। सरकार ने जमीन नहीं दी तो उन्होंने अखाड़ा परिषद पर दोषारोपण कर खुद को अलग कर लिया। यह बात निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने षोड्शी कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि महंत बलबीर गिरि के पट्टाभिषेक में 10 अखाड़ों का समर्थन आया है। इसमें जूना, अग्नि, आह्वान, निरंजनी, आनंद, महानिर्वाणी, अटल, बड़ा उदासीन, नया उदासीन और निर्मल अखाड़ा शामिल हैं। इन अखाड़ों के साधु-संत आए। अपनी ओर से चादर भेंट की और महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी। कुम्भ मेले के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से अलग हुए निर्मोही अनि, निर्वाणी अनि और दिगंबर अनि अखाड़े यहां नहीं आए। ऐसे मौके पर इन तीन अखाड़ों के संतों की दूरी किसी को अच्छी नहीं लगी।

Related Articles

Back to top button