एडीजी दीक्षान्त परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मान प्रणाम ग्रहण कर किया निरीक्षण

(अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित 149 महिला रिक्रूट आरक्षियों के “दीक्षांत परेड समारोह” के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये तथा महिला रिक्रूट आरक्षियों को सम्बोधित व पुरस्कार वितरित कर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होकर मान प्रणाम ग्रहण कर निरीक्षण किया गया और उनकी शानदार परेड की भूरि-भूरि प्रशंसा कर भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी साथ ही महिला रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्य निर्वहन और दक्षता को बनाए रखने के लिए निरंतर अभ्यास को आवश्यक बताते हुए 6 माह तक चले इस मूलभूत प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त की गई उन्होंने हमेशा प्रयोग में लाने के लिए कहा। दीक्षांत समारोह में डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एसपी अपराध आशुतोष मिश्र अन्य पुलिस अधिकारी तथा प्रशिक्षक एवम् महिला रिक्रूट आरक्षियों मौजूद रहे।




