मिशन शक्ति के तहत मदरसे की लड़कियों और महिलाओं को किया गया जागरूक

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मिशन शक्ति के तहत मदरसे की लड़कियों और महिलाओं को किया गया जागरूक। मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन करेली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी के निर्देश पर आज मदरसे में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य शरजील अहमद ने की उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार प्रदेश की हर बेटी हर महिला का सम्मान और सुरक्षा निश्चित की है जिसके अंतर्गत तरह-तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवल योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना कन्या सुमनगता योजना सुकन्या समृद्धि योजना आदि और भी योजनाओं की जानकारी पोस्टर बैनर आदि के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को जागरूक कराया और जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 181. 112. 1090 .आदि पर कॉल करके तुरंत पुलिस को अवगत कराएं इस मौके पर मौलाना जुबेर मौलाना मोहम्मद शमसुजोहा समरीन फातमा वसी अहमद सलाहुद्दीन मोहम्मद सलमान आरिफ हसन इंद्रसेन सरस्वती देवी इकबाल शबीना शहला सादिया शर्मिला जीनत उम्मे हानी सना जुवेरिया आदि तमाम अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।




