अन्तर्राष्ट्रीय योग उत्सव -2021 मनाया गया

निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि ने किया उद्घाटन ।
( अनुराग शुक्ला )
ऋषिकेश (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ऋषिकेश मुनि की रेती गंगा रिसॉर्ट में जीएमबीएन, UTDB ( पर्यटन मंत्रालय) उत्तराखंड सरकार एवं नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग उत्सव -2021 मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किये। और योग के बारे में जानकारी देते हुए आए हुए सभी गणमान्य का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग गुरु स्वामी आनन्द गिरि जी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रूप किशोर शास्त्री जी, कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय श्री सुनील जोशी जी, श्री भिनाय रोहिल्ला जी (उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग), प्रो. महेश सिलोढी जी (एचओडी लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय), डॉ विक्रम सिंह जी (डायरेक्टर फिजिकल फिटनेस विभाग जेएनयू), डॉ विशाल गर्ग जी (जिला महामंत्री व्यापार मंडल), डॉ राजीव कुरेले जी (उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय) आदि गणमान्य उपस्थित रहे। प्रमुख योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में काम करने वाले विद्वानों को निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने सम्मान पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया।




