Latest

गांधी जयंती पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वच्छता का शपथ दिलाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन श्री प्रेम प्रकाश जी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के शुभ अवसर पर जोन कार्यालय प्रयागराज के प्रांगण में दोनो महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी गणों को “स्वच्छ भारत अभियान” व तंबाकू/ नशा-मुक्ति शपथ दिलाई गई एवं उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया ।

समाज में पुलिस की छवि अच्छी बने इसके लिए जनता के साथ अच्छा समन्वय हो और समाज में पुलिस को एक अच्छी नजर से देखा जाए इसी प्रेरणा को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा शपथ दिलाई गई। गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button