Latest

जुनैद और गौरव के अर्धशतक, संतोष की घातक गेंदबाजी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जुनैद अहमद के अर्धशतक (93 रन, 48 गेंद, 13 चौके, चार छक्के) और संतोष सिंह की घातक गेंदबाजी (4-0-22-4) की बदौलत इलाहाबाद हीरोज क्लब (एएचसी) ने एएएचसीए को 94 रन से और गौरव तिवारी के अर्धशतक (79 रन, 50 गेंद, 12 चौके, एक छक्का) से एएलसी ने जेएसपीएस को 8 रन से हराकर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
एएचसी और एएलसी को मिली जीत

हाईकोर्ट मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मैच में एएचसी ने 20 ओवर में 181 रन (जुनैद अहमद 93, सागर 41, आनंद कुमार सिंह 25, राहुल सिंह 4/41, मुकेश सिंह 2/36) बनाये। जवाब में एएएचसीए की पूरी टीम 13.2 ओवर में 87 रन (अजय पांडेय 15, फैजान सिद्दीकी 14, संतोष सिंह 5/22, अभिलाष सिंह व निखिल वर्मा ने दो-दो विकेट) पर सिमट गई।
दूसरे मैच में एएलसी ने 20 ओवर में 146 रन (गौरव तिवारी 79, हर्ष द्विवेदी 27, सैयद अहमद फैज़ान 3/31) बनाकर जेएसपीएस को 18.5 ओवर में 138 रन (सैयद अहमद फैज़ान 33, संदीप राय 24, हर्ष द्विवेदी 4/29, कामेश द्विवेदी 2/31) पर समेट दिया। मैच से पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने टॉस कराया।

Related Articles

Back to top button