सरकार संत-महात्माओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर हो – महंत नरेंद्र गिरि

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संतों पर हो रहे हमले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि सरकार को संत-महात्माओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना होगा। यदि इसी प्रकार संत-महात्माओं पर हमले होते रहेंगे तो सनातन धर्म से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।
अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रमजी महाराज ने भी हमले की निंदा।
महाराष्ट्र, राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संतों को निशाना बनाकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया जा रहा है। इसमें कई संतों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि बीते दिनों सीतापुर खैराबाद के बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि उदासीन के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।जिसमें महंत घायल है। संतों को लगातार निशाना बनाने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने चिंता व नाराजगी व्यक्त की है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि इसे बड़ी साजिश के रूप में देखते हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है।
महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि सरकार को संत-महात्माओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर होना होगा। यदि इसी प्रकार संत-महात्माओं पर हमले होते रहेंगे तो सनातन धर्म से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। कहा कि आज एक ऐसा वर्ग तैयार हो गया है जो संत-महात्माओं और मंदिर पर हमला कर समाज को अशांत करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजरंग मुनि सनातन धर्म की मजबूती और संत समाज के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं। इससे कुछ अराजक तत्व परेशान होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन असफल रहे और पकड़े गए।
अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया विरोध
अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रमजी महाराज ने भी हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है। कहा कि संतों के ऊपर हमला न रुका तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।


