Latest

भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं में बजरंगबली जैसी शक्ति है- डॉ. दिनेश शर्मा

प्रदेश संगठन महामंत्री ने मुख्य वक्ता के रूप मे दिया कार्यकर्ताओ को जीत का महामंत्र*

काशी क्षेत्र के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष की बैठक हुई नैनी में बैठक

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मै गर्व से कहता हूं मेरी सबसे बडी पूंजी भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता है। जिनके अंदर बजरंगबली जैसी शक्ति है। जो कही भी, कभी भी, दिशा और दशा बदलने का माद्दा रखते हैं। जिन्हें शक्ति याद दिलाने की जरूरत है। सपा बसपा कांग्रेस के चुनाव चिंह सायकिल, हाथी, पंजा केवल अलग है। अन्दर से यह सभी एक है, एक तरफ राष्ट्रवादी शक्ति मोदी और योगी है जिन्हें कमजोर करने के सपने पाल रखे है। हमे राष्ट्रवादी शक्तियों को मजबूत करने की चुनौती के रूप मे स्वीकार्य कर शंखनाद करना होगा। प्रयागराज का शंखनाद पूरे देश प्रदेश मे गूंजेगा। वह प्रदेश की पुनः एतिहासिक विजय का आगाज होगा जो आज संगम के जल भरे कलश के रूप मे मिले आशीर्वाद और कार्यकर्ताओ की शक्ति से 300 से ज्यादा सींटे पुनः जीतेगें। उक्त बाते प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाँ. दिनेश शर्मा ने युनाईटेट कालेज नैनी मे आयोजित काशीक्षेत्र के बैठक मे क्षेत्रिय पदाधिकारी,जिला प्रभारी जिलाध्यक्ष,विधान सभा प्रभारी मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षो को सम्बोधित करते हुए कही। आगे कहा कि प्रदेश मे जब वैश्विक महामारी का पहला केश सामने आया तो प्रदेश से बाहर जाँच सैम्पल भेजा गया कई दिनो बाद जाँच मे पाजिटिव केश सामने आया प्रदेश मे जाचं की एक भी लैब नही थी राज्य और केन्द्र सरकार ने चुनौती स्वीकारा और पूरे शक्ति के साथ प्रदेश और देश मे स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की गई। हमारे संगठन के कार्यकर्ताओ ने अपने व अपनो के परवाह किए बिना आम नागरिको के बीच सेवा करते हुए अपने प्राण तक त्याग दिए लेकिन सेवा नही छोडी़। और यह राजनैतिक दल के लोग लुका-छिपी खेलते अपने को बचाने मे ही लगे रहे। सरकार ने जो संकल्प पत्र मे कहा वह करके दिखाया,धारा 370 का खात्मा,राममंदिर निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करना,चारो तरफ विकास की गंगा बहाना,गुंडाराज का खात्मा,गरीबो को आफदकाल मे सुविधा मुहैया कराना और मुफ्त राशन गैस आवास शौचालय का कीर्तिमान स्थापित कर गरीबों के उत्थान मे लगी सरकार पुनः सत्ता प्राप्त कर जनता की सेवा करेगी और यह सब आप कार्यकर्ताओ की मेहनत से हम चार सौ के नजदीक भी पहुचं सकते है।
मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील वंसल ने 2022 के लक्ष्य को भेदने का मंत्र देते हुए कहा प्रदेश मे बूथ से लेकर प्रदेश तक 44 लाख कार्यकर्ताओ की फौज खडी़ कर दी। जो केवल कागजो पर नही रहेगें यह प्रदेश के 13 करोड़ बोटरो तक पहुचं कर पुन राज्य मे भाजपा की सरकार बनाऐगें। आगे कहा वर्तमान मे प्रदेश मे ढाई करोड़ सदस्य भाजपा के है। डेढ़ करोड़ नए सदस्यो को जनप्रतिनिधियो, मोर्चो के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो के माध्यम से प्रत्येक बूथो से जोड़ा जाऐगा जिससे भाजपा के सदस्यो की संख्या प्रदेश मे चार करोड़ पहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता जनप्रतिनिधियो के ताकत और उनकी लोकप्रियता और कार्यो को भी दर्शाऐगी। केवल विकास के कार्य मे ही भागीदार है कि संगठन के कार्यो मे भी श्रम कर कार्यकर्ता का परिचय देगें। आगे बोटर लिस्ट,पन्ना प्रमुख,त्रिदेव की भूमिका,पन्ना प्रमुखो के सम्मेलन आदि के कार्ययोजना को बताते हुए मूर्तरुप देने मे जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने करते हुए अतिथियों के स्वागत सम्बोधन मे विषय को रखकर पिछले कार्यो से अवगत कराते हुए आगामी संगठन कार्यो की जानकारी दिया। वही समापन सत्र को प्रदेश महामंत्री काशी क्षेत्र प्रभारी सासंद सुब्रत पाठक ने सम्बोधित करते हुए सभी का आभार जताकर कार्यक्रम का समापन किया। संचालन क्षेत्रिय महामंत्री संतोष पटेल ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उक्त जानकारी देते हुए आगें बताया कि यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बडी़ माला पहनाकर सभी अतिथियो का स्वागत किया व त्रिवेणी जल का कलश भेंट किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सुनील ओझा,प्रदेश उपाध्यक्ष अक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रिय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,अशोक चौरसिया, क्षेत्रिय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार केसरी,भाजपा यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,गंगापार मीडिया प्रभारी वृजेश केसरवानी आदि के साथ काशी क्षेत्र के सभी जिलो के जिला प्रभारी जिलाध्यक्ष विधान सभा प्रभारी,मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष भारी संख्या मे उपस्थित रहकर पुनः भाजपा की एतिहासिक सरकार बनाने को आश्वत किए।

Related Articles

Back to top button