गीता जयन्ती पर संगोष्ठी, सम्मान समारोह संपन्न

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। चिन्मय मिशन आश्रम गंगापुरी, तेलियरगंज में गीता जयन्ती पर शुक्रवार की सायं पांच बजे से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र एवं पीडीए के ओएसडी आलोक पाण्डेय थे। चिन्मय मिशन आश्रम के स्वामी आचार्य निर्वाण चैतन्य महाराज एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी आचार्य निर्वाण चैतन्य महराज ने गीता की व्याख्या किया।
इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर कौशल्यानंद गिरी, अन्नपूर्णा माता, पूर्व आयुक्त कृष्ण चन्द्रा, मैक्रान कंपनी इस्पात मंत्रालय की निदेशक मंजू चन्द्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश कुमार पाण्डेय,भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव और अजय सिंह, डॉ. वंदना सिंह, एमपीवीएम की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो, एपीएस प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, रविंदर बिरदी, नित्यानंद सिंह, अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरिप्रकाश यादव सहित कई लोग सम्मानित किये गये ।
अतिथियो का स्वागत समिति के संयोजक अंश मिश्रा, संयोजक राजीव कुमार मिश्रा एवं समाजसेवी शिखा खन्ना ने किया।




