Latest
कुष्ठरोगियों को कपड़े व बच्चों के खिलौने एवं खाद्य सामग्री का वितरण

नि:शुल्क दवा एवं खाद्य सामग्री का वितरण करते रहना फाउण्डेशन के मूल उद्देश्यों-आलोक सिंह
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज यूथ वेलफेयर फाउण्डेशन की ओर से करेला बाग , नूरुल्ला रोड,प्रयागराज स्थित कुष्ठ रोगी सेवा आश्रम (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) में कुष्ठरोगियों को कपड़े, बच्चों के खिलौने एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। लगभग 150 (डेढ़ सौ) कुष्ठ रोगियों को सामान वितरित किया गया। संस्था के सचिव इंजीनियर आलोक सिंह ने बताया कि, इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम, नि:शुल्क दवा एवं खाद्य सामग्री का वितरण करते रहना फाउण्डेशन के मूल उद्देश्यों का मूल हिस्सा है। इस अवसर पर समाजसेवी कमल सिंह , श्रीमती निर्मला सिंह, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव , श्रीमती शुभी श्रीवास्तव , मिशिका सिंह एवं रजत कुमार ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी एवं सहयोग प्रदान किया।




