कांग्रेस के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को वरीयता- अकबर खान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनावों की समीक्षा के लिए आये डीआरओ मो.अकबर खान ने कहा कि प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन में कर्मठ , जुझारू और समर्पित कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जायेगी । गुरुवार को दो दिनी दौरे पर यहाँ पहुँचे खान ने आज जमुनापार, गंगापार और शहर के कई ब्लाकों के कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के प्रगति की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ लोगों की बुनियादी ज़रूरतों के लिए संघर्ष छेड़ा जायेगा । प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला एवं वसीम अंसारी ने ब्लाक स्तर पर समीक्षा रिपोर्ट की रखी । शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन , जिलाध्यक्ष द्वय अरूण तिवारी व सुरेश यादव, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, तस्लीमउददीन , राम छबीले मिश्रा, राजेश राकेश, आशीष पांडे, मनोज पासी , दिनेश सोनी, इंद्रेश मिश्रा, रईस अहमद, रजनीश आदि थे ।



