प्रवासी मजदूरों को वापस बुलाने जरूरतमंदों को खाना और मजदूरों किसानों को राहत पैकेज दिए जाने की मांग।
प्रयागराज । कोरोना महामारी और लॉक डाउन से उपजे हालात के क्रम में सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
इसी क्रम में इलाहाबाद जिला इकाई की ओर से भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांगों का पोस्टर तैयार किया और अपने घरों में रहते हुए पोस्टर लेकर तस्वीरें ली और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुचाया।
इस दौरान मुख्यतः प्रवासी मजदुरों को निःशुल्क उनके घरों तक पहुंचाने, महामारी का साम्प्रदायिकरण बन्द करने, सभी रोगियों को इलाज मुहैया कराने, निजी अस्पतालों की मनमानी रोकने तथा उन्हें खोलवाये जाने, सभी संदिग्धों की कोरोना जांच कराने, कोरन्टाईन सेंटरों में पीने के पानी खाना, साफ सफाई और उचित दूरी के प्रबन्ध करने, नागरिकता आंदोलन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी रोकने और डॉ. कफील सहित सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करने, किसानों मजदूरों को देने, तीन महीने तक विजली का बिल माफ करने सहित विभिन्न मांगे उत्तर प्रदेश सरकार से की गई।
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, बलिया, आज़मगढ़, मऊ, मुगलसराय, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, चित्रकूट, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल आदि विभिन्न जिलों में ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया।



