Latest

योग से तन और मन दोनों स्वस्थ- आनंद गिरि

तीन दिवसीय योग अभ्यास में अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा।

( अनुराग शुक्ला )

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा द्वारा कोविड-19 महामारी को कैसे दूर रखा जाए इसको लेकर योग गुरु आनंद गिरि महाराज के साथ आज माघ मेला पुलिस प्रशिक्षण शिविर प्रयागराज में बुधवार को पुलिसकर्मियों ने योग किया । योग गुरु आनंद गिरी द्वारा कराए गए योगाभ्यास में एसपी मेला अशुतोष मिश्रा सहित दूसरे अफसर, सभी थाना प्रभारी और मेले में आए हुए पुलिसकर्मी शामिल हुए । इस अवसर पर आनंद गिरि ने पुलिसकर्मियों से नियमित रूप से योग करने को कहा उन्होंने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है । कोविड-19 महामारी से बचने में भी योग काफी सहायक है ।

Related Articles

Back to top button