Latest

आज महंगाई चरम सीमा पार कर गई है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों फेल है- सांसद कुंवर रेवती रमण

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रयागराज व्यापारी सम्मेलन स्थान महर्षि दयानंद संस्थान सभागार।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर रेवती रमण सिंह राज्यसभा सांसद को अंग वस्त्र मालाओं से लाद दिया। व्यापारियों ने श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा विजय गुप्ता प्रदेश सचिव समाजवादी व्यापार सभा मनोनीत होने पर स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर नाच रही है आज महंगाई चरम सीमा पार कर गई है। लगाम नहीं लगा पा रहे हैं । केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों फेल है।
विशिष्ट अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा पेट्रोल डीजल का रेट आसमान छू रहा है । अध्यक्षता करते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के लिए अभिस्राप बन गया है । व्यापारी आज तक जीएसटी को नहीं समझ पा रहा है।

रोज नए नए नियम बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग केंद्र सरकार बंद कराए। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी सम्मेलन में सुश्री चंद प्रकाश कौशल विकास विशाल अग्रहरी अवधेश नारायण वर्मा रमेश केसरी विनोद अग्रहरि युसूफ अंसारी अशोक गुप्ता वीरेंद्र शर्मा सुनील अग्रहरी सुधा गौड़ सीतादेवी खुशबू अग्रहरी रमेश वैश्य आरती गुप्ता वीनू गुप्ता शकुंतला शर्मा प्रभात यादव दीपा जायसवाल संदीप गुप्ता विकास अग्रहरी सुशील गुप्ता शिव शंकर केसरवानी सुरेंद्र केसरवानी अरमान कुरेशी सैकड़ों की तादाद में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button