Latest

सिद्ध पीठ भोले गिरी मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ का होगा भव्य श्रृंगार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। प्राचीन सिद्धपीठ भोले गिरी मंदिर कटघर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजन समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता पंडित रामलाल शास्त्री ने की इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व 11 मार्च को आयोजन समिति के तत्वाधान में भगवान भोलेनाथ का फूलों से एवं चांदी के आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा और जिसका दर्शन भक्तजन रात्रि 8:00 बजे से प्राप्त करेंगे और आगे बताया कि सुबह 7:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक भक्तों के द्वारा जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह राजू सिंह तुषार त्रिपाठी चंदन त्रिपाठी लालकृष्ण आडवाणी शिवम साहू कुलदीप केसरवानी प्रिंस जायसवाल छोटे पाठक राजू मिश्रा शारदा प्रसाद केसरवानी गौरव आदि आयोजन समिति के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button