Latest

दो माह से वेतन न मिलने से नाराज हुए सफाई कर्मी

सफाई कर्मियों ने मेला क्षेत्र में फैलाया कूड़े का डब्बा

खाक चौक व्यवस्था समिति ने सफाई कर्मियों के व्यवहार को कहा दुर्भाग्यपूर्ण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र में आज दो माह से तनख्वाह न पाने से सफाई कर्मियों मैं आक्रोश व्याप्त है। आज पूरे मेले क्षेत्र के सभी सेक्टरों में सफाई कर्मियों ने मेला क्षेत्र की सफाई न करते हुए सड़क किनारे पड़े कूड़ेदान को सड़कों पर फेंक दिया। जिससे कूड़ा पूरे सड़कों पर फैल गया। और पूरे मेला क्षेत्र में कूड़े और गंदगी से बजबज आने लगा। जहां साधु संतों ने जिला प्रशासन और मेला प्रशासन से मांग किया दो माह से सफाई कर्मियों का वेतन रुकना अन्याय पूर्ण है ।जिलाधिकारी मंडलायुक्त से मांग करते हुए कहा इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मियों के साथ न्याय किया जाए । माघ मेले में सफाई तत्काल कराई जाए जिससे मेला में माघी पूर्णिमा का स्नान स्वच्छता के साथ कराया जा सके। वही खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष दामोदर दास ने मेला प्रशासन से सफाई कर्मियों के साथ न्याय करने की मांग करते हुए उनके साथ न्याय पूर्ण व्यवहार किया जाए । खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री संतोष दास सतुआ बाबा ने जिलाधिकारी से मांग की है सफाई कर्मियों के साथ न्याय करते हुए सफाई कर्मियों को सड़कों पर कूड़ा फैलाने का भी दंड दिया जाए । जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयाग में सफाई कर्मियों का चरण धोकर स्वच्छता का संदेश देते हैं । उसी माघ मेला क्षेत्र में सफाई कर्मियों द्वारा इस तरह का व्यवहार दंडनीय है । इनको विरोध करना ही था तो अपनी बात अधिकारियों के सामने कहते परंतु पूरे मेला क्षेत्र में कूड़ेदान को फैला कर इनके द्वारा मेले में गंदगी फैलाने का दंड दिया जाए । महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने कहा प्रशासन इन पर क्यों नहीं ध्यान देती हर वर्ष सफाई कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं। इस विषय पर ऊपर के अधिकारियों से वार्ता करेंगे और सफाई कर्मियों को न्याय के साथ उनके वेतन की मांग की। खाक चौक व्यवस्था समिति की सदस्य महामंडलेश्वर माधवदास हिटलर बाबा महंत गोपाल दास महंत आशीष दास महामंडलेश्वर राम तीरथ दास जी महाराज मारकंडेय सिंह मुन्ना भैया सहित कई गणमान्य साधु संत समाज उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button