Latest
मयंक ने चौधरी नौनिहाल क्लब को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मयंक दुबे के हरफनमौला खेल (67 रन एवं चार विकेट) से चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर मोहसिन सिद्दीकी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने 34.4 ओवर में 181 रन (देवांश पाठक 57, राहुल मिश्र 36, मयंक दुबे 4/28, अमन दुबे 2/25) बनाये। जवाब में चौधरी नौनिहाल क्लब ने 23.4 ओवर में 184 रन (मयंक दुबे 67, फरहान अंसारी 47, युवराज सिंह 3/63) बना लिये।




