Latest

पीसीएस 2021: एसडीएम के बढ़ गए 52 पद

यूपीपीएससी: 400 से बढ़कर 538 हुई पदों की संख्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। 13 जून को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस 2021) प्रारंभिक परीक्षा के लिए 138 और पद बढ़ गए हैं। अब पदों की संख्या 400 से बढ़कर 538 हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को एसडीएम के 52 पदों का अधियाचन मिलने के साथ ही कई अन्य विभागों से भी रिक्तियों की सूचना प्राप्त हुई है। सीटों की संख्या अभी बढ़ सकती है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले जितने पदों का अधियाचन मिलेगा वे सब इस भर्ती में जुड़ जाएंगे।
वर्तमान में एसडीएम के 52 पदों के अलावा डिप्टी एसपी के 16, सहायक नगर आयुक्त 10, खंड विकास अधिकारी 39, एआरटीओ 3, डीपीआरओ 4, अधीक्षक कारागार 9, उपनिबंधक 5, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान ग्रेड-1 का एक, जिला प्रोबेशन अधिकारी एक, गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त एक, जिला गन्ना अधिकारी 3, सहायक निदेशक उद्यान 5, सहायक शोध अधिकारी के दो पद मिले हैं।
इसके अलावा वित्त एवं लेखाधिकारी के 8, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के 292, प्रबंधक प्रशासनध्सामान्य 13, सहायक भंडार क्रय अधिकारी एक, जिला बचत अधिकारी 7, आबकारी निरीक्षक 44, सहायक अभियोजन अधिकारी (परिवहन) 2, प्राविधिक सहायक रसायन 13, जिला खाद्य विपणन अधिकारी 1, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 3, जिला कमांडेंट (होमगाड्र्स) के 3 पद हैं।

Related Articles

Back to top button