Latest

खुद को जिंदा साबित करने को आना पड़ा हाईकोर्ट

अजय यशवंत नेहरू को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जार्जटाउन निवासी अजय यशवंत नेहरू स्वयं को जीवित साबित करने के लिए हाईकोर्ट में हाजिर हुए। उन्हें व्हील चेयर पर सुरक्षा के साथ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी पहचान के कागजात देखकर कहा कि याचिका में लगाए गए फोटो और जो व्यक्ति कोर्ट में उपस्थित हैं, उनसे ऐसा लगता है कि दोनों एक ही हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने दिया है। कोर्ट ने इससे पूर्व पुलिस से अजय यशवंत नेहरू को पेश करने को कहा था ताकि उनके जीवित या मृत होने के विवाद का समाधान हो सके।
कोर्ट में प्रस्तुत अजय यशवंत नेहरू ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने जार्जटाउन में अमरनाथ झा मार्ग स्थित मकान का निवासी होने के कागजात पेश किए। इस पर कोर्ट ने एसएसपी प्रयागराज को निर्देश दिया कि अजय यशवंत नेहरू को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराई जाए और यह सुनिश्वित किया जाए कि उनकी जान व स्वतंत्रता पर किसी प्रकार का खतरा न आने पाए।
अजय यशवंत नेहरू ने याचिका दाखिल कर कहा है कि कुछ लोग उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्हें मृत बताकर उनकी संपत्ति के कागजात तैयार कर लिए हैं जबकि वह जीवित हैं। दूसरे पक्ष का कहना है कि अजय यशवंत नेहरू की मृत्यु हो चुकी है और फर्जी व्यक्ति उनके नाम से संपत्ति को कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसके समाधान के लिए कोर्ट ने पुलिस को अजय यशवंत नेहरू होने का दावा करने वाले व्यक्ति को पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने अजय यशवंत नेहरू को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से हाजिर न होने की छूट दे दी

Related Articles

Back to top button