कुंभ मेला प्रशासन का घेराव किया बैरागी अखाड़े के महामंडलेश्वर

( अनुराग शुक्ला )वृंदावन धाम (अनुराग दर्शन समाचार ) । कुंभ मेला में त्यागी भक्तमाल बड़ा अखाड़ा की जमीन को प्रशासन ने प्रशासनिक कैंप का निर्माण कर दिया है । जिसको लेकर सैकड़ों साधुओं ने मेला प्रशासन का घेराव किया और मांग की अभिलंब उस जमीन को खाली कराया जाए। सभी महामंडलेश्वर ने कुंभ मेला अपर अधिकारी श्री शर्मा जी मुलाकात करके कुंभ में बैठाने जा रही जमीन की चर्चा की । और मेला अधिकारी ने आश्वासन दिया बहुत ही जल्द त्यागी भक्तमाल बड़ा अखाड़ा की जमीन में कब्जा को हटाया जाएगा और जमीन अखाड़े को दी जाएगी मेला प्रशासन से मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर माधव दास उर्फ हिटलर बाबा जगतगुरु रामसुखदास विनायका बाबा महामंडलेश्वर राम नरेश दास जी महाराज श्री महामंडलेश्वर जगत राम दास जी महाराज महामंडलेश्वर श्री मोहन दास जी महाराज श्री महामंडलेश्वर दामोदर दास जी महाराज खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री महामंडलेश्वर राम किशोर दास जी महाराज महामंडलेश्वर जीवनदास फलाहारी जी महाराज महामंडलेश्वर राम विजय दास जी महाराज महामंडलेश्वर मारुति बाबा सहित आदि संत महात्मा उपस्थित थे सभी महात्माओं ने मेला प्रशासन से अभिलंब भूमि आवंटन करने की मांग की अन्यथा संत महात्मा को उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।


