श्री पीताम्बरा पीठम के मेला शिविर में भट्टसत्ता पंचांग का विमोचन सम्पन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला छेत्र अंतर्गत महावीर मार्ग दक्षिण पटरी पर स्थित श्री पीताम्बरा शक्ति पीठम लखनऊ के मेला शिविर में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार दोपहर एक बजे पीठ के अध्यक्छ डॉ मनोज कुमार चतुर्वेदी आईo पीo एसo की अध्यक्चता एवं श्री रविराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में श्रीमद भक्त पीठम न्यास द्वारा प्रकाशित श्री भट्ट सत्ता पञ्चाङ्ग का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव डॉ बी के सिंह,विष्व प्रेम मिशन के निदेशक सुनील बाजपेई राजेन्द्र तिवारी दुकानजी,अपर शासकीय अधिवक्ता दुर्गेश दुबे,कुलवीर सिंह एडवोकेट, राकेश मिश्रा,जी पी तिवारी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन मे रविराज सिंह ने पञ्चाङ्ग की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए तिथी एवम मुहूर्तो के निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका बताई। अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ मनोज कुमार ने वैदिक काल से पञ्चाङ्ग की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए वैदिक गणित, को पूर्ण वैज्ञानिक बताया।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन माघ मेला सलाहकार समिति के सदस्य फूल चन्द्र दुबे ने किया।



