Latest

बालाजी क्रिएशन की ओर से राष्ट्र में राम और राम में राष्ट्र को परिकल्पना पर आधारित समारोह आयोजित

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।
राम मंदिर निधि संग्रह अभियान की सफलता के बाद रामकाज में जुटे रामार्थियों के सम्मान हेतू बालाजी क्रिएशन की ओर से राष्ट्र में राम और राम में राष्ट्र को महसूस करने की परिकल्पना पर आधारित समारोह राष्ट्र के राम आयोजित किया जा रहा है ।


यह प्रोग्राम इवेंट जर्नलिज्म का 44 वां प्रोग्राम होगा। इवेंट जर्नलिज्म की अवधारणा पर काम करने वाले दिल्ली के वरिष्ट टीवी पत्रकार और कलाकार अमर आनंद समारोह के सूत्रधार होंगे। अमर आनंद इससे पहले गीतकार संतोष आनंद के जीवन संघर्ष कर गीतों पर आधारित दर्जनों प्रोग्राम के अलावा दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस और बिहार पुलिस, सीआरपीएफ और आइटीबीपी के साथ भी प्रोग्राम कर चुके हैं। केबिनेट मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा नंदी, विधायक संजय गुप्ता, विधायक विक्रमादित्य मौर्य और आईजी कवींद्र प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य समारोह में शिरकत करेंगे। राष्ट्र के राम प्रोग्राम की परिकल्पना लेकर आए दिल्ली के वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमर आनंद और प्रयागराज की जानी मानी एंकर डॉक्टर रंजना त्रिपाठी मिलकर प्रोग्राम की एंकरिंग करेंगे। प्रयागराज के वरिष्ठ टीवी पत्रकार विवेक पांडेय समारोह के संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button