Latest

सबसे बड़ी पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे अपना दल (एस) का कार्यकर्ता- अनुप्रिया पटेल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। “पंचायत चुनाव में हमारी तैयारी ऐसी हो कि जिले की सबसे बड़ी पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना दल एस का कार्यकर्ता बैठे। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव का दर्पण है। इसलिए अब विचारों की लड़ाई में आगे बढ़ने का फैसला लेने का समय आ गया है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने रविवार को प्रयागराज के बंशी भवन टैगोर टाउन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यह विचार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीमती पटेल ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने कहा कि पौराणिक व ऐतिहासिक शहर प्रयागराज हमारे पिता यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की कर्मस्थली रही है। हमारे पूज्य पिता ने गरीबों, वंचितों, कमेरों व किसानों के हक-हुकूक के लिए जीवन के अंतिम समय तक संघर्ष किया। आज हमारे पिताजी द्वारा आपलोगों के उत्थान के लिए किए गए महान कार्य का ही प्रतिफल है कि आज हम निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश की लगभग 60 फीसदी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आती है। लेकिन इस आबादी से संबंधित समस्याओं का निवारण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जरिए किया जाता है। श्रीमती पटेल ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय, आदिवासी मंत्रालय की तरह पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का भी गठन हो। श्रीमती पटेल ने इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामपूजन पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कीं।
वन बूथ-10 यूथ का नारा:
प्रदेश अध्यक्ष एवं सोरांव से विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने कहा पार्टी की मूल ताकत कार्यकर्ता हैं। हमारी नेता ने बूथ को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं। हम पार्टी के संगठन को निरंतर मजबूती दे रहे हैं। हम प्रयागराज की हर सीट पर जीत का झंडा बुलंद करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रयागराज गंगापार के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप पटेल और प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने संयुक्त रूप से की एवं संचालन जिला महासचिव वीरेंद्र पटेल ने किया। उपस्थित मुख्य पदाधिकारी जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष व सोरांव से विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जवाहर पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल, प्रतापगढ़ सदर से विधायक राजकुमार पाल, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मुन्नर प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव एवं सदस्य पशुधन निगम उत्तर प्रदेश अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रयागराज गंगापार के प्रभारी मेघनाथ पटेल , किसान मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक पटेल, महिला मंच की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमला गुप्ता, छात्रमंचके प्रदेश कोषाध्याक्ष पंकज मेहता, छात्र मंचके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाष पटेल, महिला मंच की प्रदेश सचिव रामशिला पटेल, विधि मंच के प्रदेश महासचिव एवं राज्य विधिक अधिकारी प्रीतम पटेल सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button