मनाया बसंतोत्सव, खेली फूल की होली

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला के सेक्टर चार स्थित मठ मछली बंदर शिविर में शुक्रवार को अखिल भारतीय दंडी स्वामी नगर के संतो, महंतों और भक्तों द्वारा बसंत उत्सव मनाया गया जिसमें संतों ने एक-दूसरे के साथ फूल तथा अबीर से होली खेली। होली के गीत गाकर खुशी का इजहार किया गया। शिविर में गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन शुक्रवार को मठ के महंत स्वामी विमल देव महाराज द्वारा कन्या पूजन किया गया। 108 कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर अंगवस्त्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शंकराचार्य स्वामी मुनीश आश्रम जी महाराज, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज, स्वामी प्रकाश आश्रम, महामंत्री विश्व स्वरूप ब्रह्मचारी, रामदेव, गोविंद आश्रम, प्रणव आश्रम, श्रवण आश्रम, स्वतंत्र आश्रम, आनंद आश्रम, शंकर आश्रम, सुदर्शन आश्रम और महेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी आदि सहित बड़ी संख्या में संत-महंत उपस्थित रहे।



