Latest

श्रीश और श्रेष्ठ ने एडवोकेट एसोसिएशन को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्रीश चंद्रा के आतिशी शतक (114 नाबाद, 61 गेंद, 12 चौके, पांच छक्के) एवं श्रेष्ठ यादव के अर्धशतक (88 रन, 48 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के) और इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की बदौलत एडवोकेट एसोसिएशन ने शताब्दी एकादश को 87 रन से हराकर स्वर्गीय शाहिद खान एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में एडवोकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 241 रन (श्रीश चंद्रा 114 नाबाद, श्रेष्ठ यादव 88, स्वतंत्र पांडेय व नितिन यशार्थ एक-एक विकेट) बनाकर शताब्दी एकादश को 20 ओवर में 154 रन (आशीष यादव 49, सुशील 29, अमरदीप मिश्र तीन, अमित सिंह व सौरभ राज दो-दो विकेट) पर समेट दिया।

Related Articles

Back to top button