Latest

थाने में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया दरोगा का जन्मदिन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुरामुफ्ती थाना अध्यक्ष के द्वारा एक नई पहल की गई है। थाने के अंदर कटते हुए केक को देखकर आप सोच रहे होंगे कि किसी की बर्थडे पार्टी चल रही है। जी हां ये सच है लेकिन ये बर्थडे पार्टी किसी घर में नहीं बल्कि ये बर्थडे पार्टी थाने में मनाई जा रही है । ये बर्थडे और किसी की नहीं बल्कि थाने में तैनात एक दरोगा जी का मनाया जा रहा है | जनपद प्रयागराज के थाना पुरामुफ्ती में तैनात थाना अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के द्वारा एक बेहतरीन पहल की गई उसी थाने में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शहर के कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी वैसे भी अपने परिवारों से दूर रहते हैं । और ऐसे में पल भर की खुशियां अगर उन्हें मिल जाए। तो चेहरे पर रौनक बढ़ जाती है। उसी रौनक को बढ़ाने के लिए थाना अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के द्वारा की गई एक बेहतरीन पहल इस मौके पर उप निरीक्षक रवि कुमार, हेड मुहर्रिर रामजीवन, कांस्टेबल अतुल राय व अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button