इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग के मास्टर आफ फाइन आर्ट छात्र अजय कुमार ,गुप्ता एवं मनोज कुमार बादल ,द्वारा बनाया गया राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सेंड आर्ट

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 16 मार्च राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (नेशनल वैक्सीनेशन डे) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को बीमारी से बचाने के लिए टीकों के उपयोग को बढ़ावा देना है। टीकाकरण से हर साल लाखों लोगों की जान बचाई जाती है। साथ ही, वैश्विक रूप से दुनिया के सबसे सफल और लागत प्रभावी स्वास्थ्य बचाव कार्यों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। भारत में अबतक करीब 16 लाख लोगों को टीका लग चुका है। बता दें कि भारत में सिर्फ 6 दिनों में ही 10 लाख लोगो को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है, जो अमेरिका और यूके जैसे देशों से अधिक है कोरोना वायरस के संकट से उबरने में भारत पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बन चुका है। देश में बनी वैक्सीन को दुनिया के कई देशों में निर्यात कर भारत ने वैश्विक स्वास्थ्य में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि आज दुनिया के तमाम बड़े देश और राजनेता भारत के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।



