Latest

सपा अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अनुमति से प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राधे श्याम कोल ने किया।

जिला अध्यक्ष राधे श्याम कोल ने 22 सदस्यीय कमेटी बनाई।

22 सदस्यीय कमेटी में जिला महासचिव कृष्ण कांत कोल, उपाध्यक्ष गण क्रमशः श्याम हित कोल, कन्हैयालाल, लालजी कोल, बृज लाल कोल, हर्ष नारायण कोल एवं मंगल देव कोल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है l सचिव पद पर क्रमशः राकेश कोल, धर्मेंद्र कोल, बाबुजी, संदीप कुमार, संगम लाल, ज्ञानचंद, जय प्रकाश, राजकुमार कोल सहित 6 सदस्य नामित किए गए हैं l इसी प्रकार विधान सभा कोराव में चन्द्र शेखर कोल को विधान सभा अध्यक्ष एवं नच काऊ कोल को महासचिव नामित किया गया है l इस अवसर पर सर्व श्री जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव विनय कुशवाहा ,राम सुमेर पाल, भागीरथ बिंद, दान बहादुर सिंह मधुर, ननकऊ यादव, नाटे चौधरी, आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button