अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश द्वारा प्रतापगढ़ का निरीक्षण

प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार)। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज प्रेम प्रकाश द्वारा प्रतापगढ़ शहर का निरीक्षण किया गया उसके बाद पुलिस लाइन के आवसीय परिसर, आरक्षी बैरक, रिक्रूट आरक्षी छात्रावास आदि का भ्रमण कर प्रकाश व्यवस्था, पानी के निकास व साफ-सफाई के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया गया।
पुलिस लाइन में बने कोविड केयर हेल्प डेस्क व कोरोना सेल का भी निरीक्षण किया । नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर कोविडि-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों के प्रभावी अनुपालन हेतु पैदल गस्त/चेकिंग की गयी।
थाना कोतवाली नगर का भी औचक निरीक्षण किया गया । जिसमें टाप टेन अपराधियों, माफिया, इनामिया के विरूद्ध कार्यवाही, कोविड केयर हेल्प डेस्क, कार्यालय में रजिस्टर का रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।



