Latestइलाहाबाद समाचार

कोविड19 से मृत लोगों के लिये तीर्थ पुरोहितों ने किया संगम में पिंडदान

प्रयागराज । प्रयागवाल समाज प्रयागराज के तीर्थ पुरोहितों द्वारा संगम क्षेत्र मे आज कोविड-19महामारी से सम्पूर्ण विश्व के जन मानस अकाल, अनायास मृत्यु को प्राप्त हो गये है उन समस्त जन मानस की आत्मा शांति हेतु त्रिवेणी तट पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत पिण्ड दान किया गया।

तत्पश्चात पिण्ड को मां गंगा को समर्पित कर मां गंगा से कोरोना महामारी से सम्पूर्ण विश्व को सुरक्षित रखने के लिए प्रार्थना भी किया गया । आज का पिण्ड दान पूजन कर्ता सव॔ श्री राजेंद्र पालीवाल, संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी, प्रदीप पांडेय, दिनकर पांडेय, अनुज तिवारी, राजेश पांडेय, आशुतोष पालीवाल,रमेश यादव,संजय श्रीवास्तव, सहित अनेकों तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति थी ।

Related Articles

Back to top button