Latest

197 दिन बाद ट्विटर पर लौटे दिग्विजय, याद दिलाया ‘भोपाल डिक्लेरेशन’

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नर्मदा यात्रा पूरी करने के बाद राजनीति के साथ ही सोशल मीडिया पर वापसी की है. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने भोपाल डिक्लेरेशन की याद दिलाई है.

दिग्विजय सिंह ने नर्मदा यात्रा शुरू करते वक्त आखिरी ट्वीट 30 सितंबर 2017 को किया था. 197 दिन बाद दिग्विजय सिंह ने आंबेडकर जयंती के दिन से ट्विटर पर सक्रिय हो गए. कांग्रेस महासचिव ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है.

दिग्विजय सिंह ने पहला ट्वीट किया है.
“आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग को इतिहास में पहली बार क़ानूनी हक 1950 में संविधान ने दिए. 68 सालों में इस नींव पर जो जागरूकता-सशक्तिकरण संभव हुए, उसके चलते ये वर्ग अब बाबा साहब के सपने को साकार करने की स्थिति में पहुँच गए हैं.”


दिग्विजय सिंह ने दूसरा ट्वीट किया हैं-
“इस संकेत को सभी उपेक्षा करने वाले लोगों को समझना चाहिए. आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग की न्याय यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 2002 का ‘भोपाल डिक्लेरेशन’ था जिसे मैंने बतौर मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में लागू किया था”

दिग्विजय सिंह ने तीसरे ट्वीट में लिखा है-
“क़ानूनी समानता के साथ सामाजिक और आर्थिक समानता ही भारतीय संविधान का सच्चा लक्ष्य है और बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button