Latest

लाॅकडाउन के दौरान व्यापारियों के विरूद्ध दर्ज मुकदमें वापिस लेने का शासनादेश शीघ्र जारी हो

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लाॅकडाउन के दौरान व्यापारियों के विरूद्ध दर्ज कराए गए मुकदमें वापिस लेने का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, महिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत द्वारा विगत दिनों मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था। संरक्षक/अध्यक्ष अनुशासन समिति राजीवकृष्ण श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मनीष गुप्ता जिलाअध्यक्ष/प्रदेश संगठन मंत्री रमेश केसरवानी प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गंगा पार ओम प्रकाश गुप्ता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जमुनापार चंद्रप्रकाश केसरी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल नगर महामंत्री अनूप वर्मा जिला संगठन मंत्री राजेश केसरवानी, उपाध्यक्ष एवं प्रभारी व्यापारी हेल्पलाइन अभिषेक केसरवानी युवा अध्यक्ष सरदार नमन जोत सिंह रॉयल आदि के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा था कि लाॅकडाउन के दौरान व्यापारियों पर पुलिस द्वारा भारी संख्या में लाॅकडाउन के उल्लंघन व आपदा प्रबन्धन एक्ट के मुकदमें अन्य धाराओं को सम्मिलित करते हुए दर्ज किए हैं। जो गंभीर धाराओं में नहीं है और अदालती स्तर पर पोषणीय नहीं है ऐसे दर्ज मामलों का शासनादेश अनुसार शीघ्रता से निस्तारण होना आवश्यक है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक एवं अध्यक्ष अनुशासन समिति श्री राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस सम्बन्ध में दिनांक 29.01.2021 व दिनांक 14.02.2021 के सभी प्रमुख समाचार पत्रो में समाचार प्रकाशित किया था । कि कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के सभी मुकदमे वापिस लिये जाने के लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किए हैं। किंतु किन्ही कारणों से सरकार द्वारा विज्ञापन जारी होने के बावजूद पुलिस द्वारा ऐसे सभी मुकदमों में चार्जशीट लगाकर मा0 न्यायालय में भेजी जा रही है तथा मा0 न्यायालय द्वारा चार्जशीट को संज्ञान में लेकर व्यापारियों के विरूद्ध समन व गैर जमानती वारंट जारी किये जा रहे हैं, जिससे व्यापारी वर्ग के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के समय व्यापारियों ने भारी समस्या का सामना किया व्यापारियों के बैंक के ब्याज व विद्युत बिलों में कोई राहत व्यापारियों को प्राप्त नहीं हो पायी है। बन्द दुकानों का किराया, स्टाफ की तनख्वाह व अन्य खर्चे लम्बे समय तक घर बैठकर व्यापारियों को पूरे करने पड़े हैं। बावजूद इसके व्यापारियों एवं व्यापारी संगठनों ने संपूर्ण करोना काल में जनमानस में राहत पहुंचाने हेतु अग्रणी भूमिका निभाई कहीं पर कोई कमी और कोताही नहीं की ,साथ ही शासन और प्रशासन के दो मजबूत बाजुओं के रूप में सहयोग किया,सभी परिस्थितियों को ध्यान आकर्षण करते हुए पुन्: उत्तर प्रदेश सरकार एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध कर मांग किया गया कि लाॅकडाउन के दौरान व्यापारियों के विरूद्ध दर्ज कराए गए मुकदमें वापिस लेने हेतु कारगर कदम उठाते हुए शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग की गई। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में इस मौके पर श्री लोकनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष निखिल पांडे एडवोकेट, महामंत्री मुकेश गुप्ता अतरसुइया व्यापार मंडल के अध्यक्ष काके भाई अनु केसरवानी प्रदीप केसरवानी शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार महामंत्री रवि गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सोनी, पान सामग्री विक्रेता संघ पान दरीबा के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, महामंत्री घनश्याम केसरवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न रस्तोगी मोनू जायसवाल राजू चौरसिया, चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुसाब खान संगठन मंत्री उज्जवल टंडन महामंत्री राजेश मल्होत्रा, नकाश कोना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बादल केसरवानी, वेद प्रकाश जायसवाल दिनेश वर्मा, ठठेरी बाजार उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष केसरवानी महामंत्री सौरभ गुप्ता संरक्षक संजय रस्तोगी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह पूर्व उपाध्यक्ष कार्यकारिणी नगर निगम विशाल कनौजिया उमंग ग्रोवर,अतुल्य गुप्ता, रामौतार बंसल, इसरार सिद्दकी, मुकेश गर्ग, पवन गर्ग, सतीश चन्द्र त्यागी, दुर्गेश मित्तल, रोहित गुप्ता, जगेश्वर त्यागी, प्रदीप कुमार, मनोज गुप्ता, अवधेश वर्मा आदि प्रमुख रूप सेउपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button