Latest

जीआईसी को मिली इतिहास की 26 प्रवक्ता

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में इतिहास प्रवक्ता (महिला) के 26 पदों का परिणाम घोषित कर दिया। इसके लिए इंटरव्यू 29 एवं 30 जून को आयोजित किया गया था।

26 में 14 पद अनारक्षित थे जबकि नौ पद ओबीसी और तीन पद एससी के लिए आरक्षित थे। संयुक्त सचिव ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि श्रेष्ठता सूची में सुषमा यादव को पहला स्थान मिला है। रेखा कुमारी दूसरे स्थान पर हैं तो पूजा सिंह को तीसरा स्थान मिला है।

गरिमा भारती, सरिता शुक्ला, संतोष यादव, बबली सिंह, रूबी मिश्रा, प्रियंका सिंह, सपना सिंह, प्रियंका सिंह, सारिका श्रीवास्तव, अनुपम देवी, दीप्ति मिश्रा, कहकशां, प्रमिला कुमारी, नीरज, संयोगिता यादव, कल्पना देवी, क्षमा यादव, परवीन जहां, चंद्रावती वर्मा, संगीता सिंह, आभा, वंदना कुरील और रेखा यादव को भी प्रवक्ता के लिए चयनित किया गया है।

Related Articles

Back to top button