Latest
गरीब साधु संत का सहारा बना ओम वाहेगुरु आश्रम

मकर संक्रांति से लगातार चल रहा अन्नक्षेत्र ।
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला के संगम मार्ग पर लगे ओम वाहेगुरु आश्रम के शिविर में अन्य क्षेत्र मकर संक्रांति से लगातार चल रहा है ।ओम वाहेगुरु आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर सत्यम जी महाराज ने बताया अन्नक्षेत्र में संत-महात्मा और फक्कड़ गरीब श्रदालु प्रसाद ग्रहण कर सकते है। सुबह और शाम को नाश्ता और दोपहर को भोजन प्रसाद के साथी शाम को चाय का वितरण श्रद्धालुओ और संत- महात्माओ मे होता है । शाम को संतो को दूध का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से शिविर में कोविड -19 का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। उचित दूरी और मास्क का प्रयोग किया जा रहा है।



