राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल लाइन स्थित अंबिका टावर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान में व्यापारियों ने जनहित संघर्ष समिति अध्यक्ष श्री प्रमिल केसरवानी जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी ने कहा कि विगत लगभग 1 महीने से शासन के विपरीत जाकर के नगर निगम के अधिकारियों ने पटरी के दुकानदारों की दुकान पुलिस प्रशासन की सहायता से हटवा कर उनका रोजगार छीनने का जो अव्यवहारिक कार्य किया था एवं जल कल विभाग की अधिकारियों ने इस संक्रमण काल के समय जब आम नागरिक अपनी जरूरतमंद चीजों के लेकर परेशान है उस पर जल कल विभाग के अधिकारियों ने शासन के मंशा की विपरीत जाकर प्रयागराज के निवासियों को ऊपर जल कर में वृद्धि करके उनके ऊपर आर्थिक बोझ लादकर जो औचित्य हीन कार्य किया था जिसे लेकर जनहित संघर्ष समिति आम जनता की लड़ाई लड़ रही थी उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संज्ञान में लेते हुए पटरी के दुकानदारों न हटा कर एवं प्रयागराज के सम्मानित नागरिकों के ऊपर बढ़ने वाली जलकर के बोझ से मुक्त कराने का जो कार्य किया है जिसे प्रयागराज की जनता भूल नहीं सकती। गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सतीश चंद केसरवानी ने कहा कि जलकर मूल्य 2014 से 2020 तक की माफ होने से आम जनमानस के साथी साथ सभी व्यापारियों को भी राहत हुई है
इस अवसर प्रमिल केसरवानी ने कहा कि जब भी जनहित एवं लोकहित बात होगी तो जनहित संघर्ष समिति हमेशा से आम जनता और व्यापारियों के साथ खड़े होकर अपनी हक की लड़ाई जरूर लड़ेंगे
सम्मानित करने वालों में मुख्य रुप से श्री शलभ पांडे राजेश केसरवानी ,रवि शुक्ला सुशील जैन गौरी शंकर वर्मा,अंगद शुक्ला नीरज केसरवानी , रश्मि जायसवाल , पीयूष मारवाड़ी, फूल चंद्र केसरवानी,आयुष श्रीवास्तव आर्यन जयसवाल लव कुश निषाद वीरेंद्र शर्मा रितेश श्रीवास्तव व्यापारियों ने सम्मानित किया




