Latest

माघ मेला में चोर सक्रिय पलक झपकते ही गायब कर देते हैं श्रद्धालुओं की नगदी और सामान

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।संगम के पावन तट पर तुम्बुओं की नगरी में साधु-संतों कल्पवासियों श्रद्धालुओं के साथ साथ चोरों का गिरोह भी सक्रिय है । जो देश के दूरदराज से मेला क्षेत्र में पुण्य की डुबकी लगाने आये लोगों के सामान चोरी कर उन्हें दूसरों के आगे हांथ फैलाने पर मजबूर कर रहे हैं। माघ मेले में मकर संक्रांति के प्रथम स्नान पर्व पर देश के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने लाखों की संख्या में पुण्य की डुबकी लगाई,एक ओर जहां लोग आस्था की डुबकी लगाने में व्यस्त रहे तो वहीं दूसरी ओर मेला क्षेत्र में चोरों का गिरोह घाट पर सक्रिय रहा जैसे ही स्नान के लिए संगम तट ‌पर लोग अपने बैग में सारे सामान जैसे कपड़े, मोबाइल,पर्स व अन्य आवश्यक चीजें रखकर स्नान कर रहे थे। उसी बीच नजर बचाकर चोर बैग लेकर फरार हो रहे थे। मूलरूप से मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ निवासी पेशे से टाइल्स मिस्त्री तोपसिंह जो कि वर्तमान में करीब 15 साल से कैंट स्थित सदर बाजार मोहल्ले में परिवार‌ सहित किराये के कमरे में रहते हैं का बैग उस समय चोरों ने उड़ा दिया जब वह पत्नी और बच्चों को साथ लेकर मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान के लिए संगम गये थे,बैग को घाट किनारे रख बच्चों को बैग के पास बैठाकर बैग की रखवाली की हिदायत देकर पति-पत्नी स्नान कर जब वापसी हुए तो पाया बैग अपने स्थान पर नहीं था जबकि बच्चे वहीं बैठे हुए थे लेकिन बड़ी ही चतुराई और सफाई के साथ चोर बैग उड़ाने में सफल रहे। तोपसिंह के मुताबिक बैग में पर्स, मोबाइल, एटीएम कार्ड, कपड़ों के अलावा कुछ नगदी भी थी। बैग चोरी की सूचना उन्होंने घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों से की पुलिसकर्मियों ने जब तोपसिंह के मोबाइल पर काल किया तो वह स्विच ऑफ बता रहा था। दूसरी घटना अलीगढ़ से प्रयागराज संगम स्नान करने आये दो लोगों के साथ घटित हुई, उनके भी बैगों को मेला क्षेत्र में घात लगाए चोरों ने गायब कर दिया।

लुटे पिटे से खाली हांथ वह भी चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए बदहवासी की हालत में पुलिस चौकी ढूंढ़ते नजर आए अलीगढ़ के रहने वाले रामानंद और सुभाष चन्द्र के मुताबिक जब दोनों गंगा तट घाट पर अपना अपना बैग रखा था तो उनके बगल में भिखारी सा दिखने वाला एक अधेड़ उम्र आदमी बैठा था जैसे ही दोनों स्नान के लिए गंगा में उतरे उनकी आंखों के सामने देखते देखते ही देखते अधेड़ावस्था चोर बैगों को उठाकर भाग निकला दोनों उसे पकड़ने के लिए चिल्लाये भी लेकिन तब तक वह भीड़ में गुम हो गया। कुल मिलाकर कोरोना तो सक्रिय है ही लेकिन उससे कहीं ज्यादा पूरे मेला क्षेत्र में स्मैकियों गंजेड़ियों, नशेड़ियों का गिरोह सक्रिय है। जो पलक झपकते ही दूर जिलों से आये लोगों को कंगाल कर रहा है।
मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व उसके अधीनस्थों के सामने गंदा नशा करने वाले ये चोर भी एक बड़ी चुनौती हैं। लेकिन पुलिस विभाग इन पर नकेल कसना बहुत जरूरी है,विश्वसूत्रों के अनुसार चोरों का गिरोह परेड ग्राउंड में ही रहता है स्थानीय चोर उचक्कों के अलावा एमपी और सोनभद्र के चोर संयुक्तरूप से माघ मेला क्षेत्र में रेकी कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और बाद में रात के समय परेड ग्राउण्ड में दारू स्मैक,गांजा भांग का धंधा करते हैं ।उसके मीट मुर्गे की दावत फिर हिस्सा बांट पुलिस को इनके गिरेबान तक पहुंचना ही पड़ेगा अन्यथा प्रयागराज शहर की छवि धूमिल होगी।

Related Articles

Back to top button