Latest

पेट्रोल डीजल की बढ़ रही रेट पर राज्य केंद्र सरकार लगाम लगाओ-दुर्गा प्रसाद गुप्ता

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी व्यापार सभा संगठन की एक ऑनलाइन मीटिंग जिसकी अध्यक्षता सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष की ने किया है । मीटिंग को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार 5 राज्यों के चुनाव से खाली हुई । तो पेट्रोल डीजल का रेट बढ़ा दिया रेट बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी कोरोना वैश्विक महामारी में कितने लोग रोजगार छिन गया है व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है इस हालत में अपने परिवार को दो वक्त की रोटी खिला पाना बहुत मुश्किल है । महंगाई से चोरी छेनौती लूटमार जैसी समस्याएं बढ़ेगी। प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि रोज मजदूरी करने वाले मजदूरों और रेहड़ी पटरी दुकानदारों का बहुत बुरा हाल है। माल ढुलाई से ट्रांसपोर्ट का भाड़े में बढ़ोतरी होगी। राज्य सरकार पेट्रोल डीजल में टैक्स काम करें महंगाई से जनता को कुछ राहत मिल सके।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार केसरवानी महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी महामंत्री नंदा लाल निषाद ने संयुक्त रूप से कहा कि नेता और अधिकारी अपने ऐसी कमरे से बाहर झांक कर देखें रिफाइंड सरसों का तेल दाल चावल आटा आदि चीजों में रेट बढ़ गया है।

पेट्रोल डीजल की बढ़ रही महंगाई पर राज्य केंद्र सरकार लगाम लगाओ। ऑनलाइन मीटिंग में अशोक गुप्ता युसूफ अंसारी सुरेश सिंह मो.अरशद विकास अग्रहरि गौरव वर्मा राज नारायण विशवकर्मा कपूर चंद केसरवानी राजेश केसरवानी गणेश साहू अंकित केसरवानी रोशन अंसारी अब्दुल मन्नान वसीम अहमद शशांक साहू आरती आरती केसरवानी अमित गुप्ता सुशील गुप्ता आदि ऑनलाइन मीटिंग में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button