Latest

8 जून राशिफल: मंगल शुभ एवं कल्याणकारी होगा

कल दिनांक 8 जून 2021 दिन मंगलवार, जेष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दिनमान 33 घटी 49 पल रात्रि मान 15 घटी 7 पल नक्षत्र भरणी प्रातः 6:00 बज कर 16 मिनट तक अतिगंड योग प्रातः 6:42 तक भर कारण मुसल महायोग वृष राशि की चंद्रमा संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु आज का विशेष पर्व वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन आज का दिशा शूल उत्तर की ओर।

*मेष राशि*
राशि का स्वामी मंगल आपले शुभ एवं कल्याणकारी होगा अधिक भरोसा नुकसान दे है सावधानीपूर्वक कार्य करें।

*वृष राशि*
शासन सत्ता से विशेष लाभ का योग है आपके द्वारा अनवरत चल रहा प्रयास आज संपूर्ण हो जाएगा।

*मिथुन राशि*
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा बच्चों पर अधिक व्यय करना पड़ेगा प्रेम पूर्वक कार्य को करें जिससे विरोधी कम हो।

*कर्क राशि*
हनुमान जी का दर्शन पूजन एवं व्रत कल्याणकारी होगा आज आप को दिया हुआ उधार प्राप्त हो जाएगा।

*सिंह राशि*
पांच प्रकार के अनाज का मंदिर में दान तथा गाय को हरा चारा खिलाना एवं माता-पिता से आशीर्वाद व उनकी सेवा आपको यश प्रदान करेगी।

*कन्या राशि*
पेट तथा सिर के कष्ट को निजात प्राप्त होगा साथ ही चिकित्सा का खर्च कम हो जाएगा सावधानी बनाए रखें।

*तुला राशि*
आज आपको मित्रों से विशेष लाभ का योग है साथ ही भ्रमण दर्शन पूजन एवं भोजन की दिव्य व्यवस्था रहेगी।

*वृश्चिक राशि*
बहुत ही पुराने मित्र से आज मुलाकात होने का योग है जिसे परिवार में रिश्ते नाते एवं विवाह से संबंधित कार्य सफल होंगे आपस में प्रेम बनाए रखें।

*धनु राशि*
पीपल के वृक्ष को जल दान एवं सायं काल दीपदान करना कल्याणकारी होगा तेज गति से वाहन न चलाएं।

*मकर राशि*
पिछले कई दिनों से चल रहे प्रयास सार्थक होंगे घर में मांगलिक कृत्य होंगे हंसी-खुशी जीवन व्यतीत होगा।

*कुंभ राशि*
अपने से ज्यादा दूसरों पर समय एवं धन का प्रयोग करना पड़ेगा यश तो प्राप्त होगा परंतु धन की वापसी नहीं होगी भावनात्मक विचार ज्यादा न करें।

*मीन राशि*
आज के दिन आपको गिफ्ट प्राप्त होने का विशेष योग है जिसमें चल एवं अचल दोनों प्रकार की संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है।

( आचार्य देवराज शुक्ला )
मो० 8009622328

Related Articles

Back to top button