Latest
68500 के पुनर्मूल्यांकन में सफल अभ्यर्थियों का जिला आवंटन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के पुनर्मूल्यांकन में सफल 95 अभ्यर्थियों का जिला आवंटन जारी कर दिया गया है। सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार काउंसिलिंग के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। पुनर्मूल्यांकन में पास अभ्यर्थी एक साल से नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। अभ्यर्थियों ने कई बार प्रदर्शन किया और कुछ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। काफी दबाव के बाद 13 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। 26 व 27 अगस्त को काउंसिलिंग होनी थी। लेकिन आवेदन लेने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने कोई सूचना नहीं दी थी। शुक्रवार को जिला आवंटन जारी किया।




