जिले के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिसकर्मी अब करेगे दंगा नियंत्रित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में अचानक तेज तर्रार व क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही जिनकी सक्रियता से आपने कार्य को अंजाम देते थे । वही अपने जिले में पहचान बनाए हुए हैं ।ऐसे में सभी को जोन स्तर पर गठित की गई दंगा नियंत्रण फोर्स में भेज दिया गया है। वही हैरान करने वाली बात यह है कि इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाहियों को प्रयागराज में नहीं बल्कि हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा जैसे जिले में भेजा दिया है। जब इस अचानक हुए फेरबदल से कर्मचारियों के बीच असंतोष फैल रहा है। कहा जा रहा है कि बिना शिकायत और दंड के ही उनको दंगा नियंत्रण में भेजा गया। जो बात किसी के गले से नहीं उतर रही है। प्रयागराज जिले में तैनात एक एसओजी प्रभारी ने पिछले कुछ सालों में 33 एनकाउंटर किए। इसमें तीन फुल और 30 हॉफ एनकाउंटर हैं। वहीं क्राइम ब्रांच के ऐसे कई दारोगा व सिपाही हैं। जो क्राइम फ्रंट पर अच्छा काम करते थे और अपराधियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रहती थी। वहीं मगर कुछ दिन पहले गठित दंगा नियंत्रण में एक-एक कर इनको भेजा जाने लगा। जिले के बाहर संबद्ध होते ही पुलिसकर्मियों के बीच खलबली मच गई। कई का दावा है कि उनके खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई शिकायत नहीं।इसके बावजूद उन्हें दंगा नियंत्रण में भेजा गया है। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा का कहना है कि क्राइम ब्रांच और जनपद से कई पुलिसकर्मियों को जोन स्तर पर गठित टीम में भेजा गया है। यह कार्रवाई विभागीय कार्रवाई होती है । जो समय समय पर लोगों को तैनाती दी जाती है।




