जीशान के मंसूबों से अंजान था मदनी, पूछताछ के बाद एटीएस ने मदनी को क्लीन चिट दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी में आईईडी प्लांट करने के आरोपी जीशान कमर ने अपने साथी शाहरुख उर्फ मदनी को हर पल साथ रखा। खजूर के धंधे के नाम पर विस्फोटक पदार्थ कार से लेकर टहलता रहा । लेकिन इसकी भनक तक उसने कार में बैठे मदनी को नहीं होने दी। ऐसे में एटीएस ने जीशान के साथ पकड़े गए मदनी की संलिप्तता नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया। पूछताछ के दौरान एटीएस ने जब उसे बताया कि जिस कार में वह जीशान के साथ सवार था। उसमें इतना विस्फोटक था कि कार ब्लास्ट हो जाती तो चीथड़े उड़ जाते। यह जानकर मदनी परेशान हो गया।तब वही विस्फोटक पदार्थ कार में रखकर घूमने वाले जीशान के साथी मदनी को जब एटीएस ने क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया तो परिजनों ने उसे घर से दूर कर दिया। पुलिस कस्टडी से रिहा होने के बाद मदनी ने बताया कि किस तरह उसे पकड़ा गया और फिर एटीएस ने पूछताछ के बाद उसकी बेगुनाही साबित होने पर उसे छोड़ दिया। करेली में रहने वाले मदनी के एक साथी ने बताया कि उसे हिरासत में लेने के बाद एटीएस ने पुलिस लाइन में रखा था। जीशान और मदनी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पता चला कि जीशान के साथ वह कार से घूमता रहा। यह भी खुलासा हुआ कि जीशान के साथ जिस कार से मदनी घूम रहा था, उसी में विस्फोटक था। लेकिन जीशान के मंसूबों से मदनी अंजान था। उसे भनक तक नहीं लगी कि जीशान क्या करने वाला है। इतने दिनों तक खजूर के धंधे में साथ रहने के बाद भी मदनी को जीशान की आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं थी। यही कारण है कि पूछताछ के बाद एटीएस ने मदनी को क्लीन चिट दे दी। हालांकि उस दिन एटीएस की ओर से जारी प्रेस नोट में ताहिर मदनी की गिरफ्तारी की बात थी, लेकिन मदनी के भाई अबदुल्ला ने बताया कि रात में ही पुलिस लाइन से मदनी को रिहा कर दिया गया था। खतरनाक साजिश में उसकी कोई संलिप्तता सामने नहीं आई।




