Latest

प्रयागराज नगर निगम के जनप्रतिनिधियों की आत्मा एवं नैतिक्ता मर चुकी है–प्रमिल केसरवानी

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की बैठक समिति कार्यालय पर प्रमिल केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन कुलदीप चौरसिया ने किया । प्रमिल केसरवानी ने कहा कि आज आम जनता से तरह-तरह का टैक्स वसूला जा रहा है आम जनता को लुटा जा रहा है । हाऊस टैक्स वाटर सीवर टैक्स घरेलू और कॉमर्शियल टैक्स पर लूट मची है।प्रयागराज नगर निगम के जनप्रतिनीधियों की सब पर ब्याज लगा कर आम जनता का दमन उत्पीड़न अत्याचार अन्याय किया जा रहा है। जबकि 2020 के 22 मार्च के बाद से लॉकडाउन होने के कारण सभी लोगों का व्यापार चौपट हो चुका है, वहीं प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों को भी ठीक से वेतन नहीं मिला और इसी तरह से हाउस टैक्स वाटर टैक्स 5 गुना कमर्शियल टैक्स लगाने पर प्रयागराज की आम जनता आर्थिक रूप से परेशान हो चुकी है, मुझे लगता है कि नगर निगम में भेजे गए सभी जनप्रतिनिधियों की आत्मा और नैतिक्ता मर चुकी है, और उन्हें सिर्फ प्रयागराज के नगर निगम एवं राज्य सरकार को कर के रूप में धन की लूट कराना ही उद्देश रह गया है, चाहे जनता भूखों मर जाए इन्हें अब जनता की कोई परवाह नहीं रह गई है।बैठक में सर्व श्री सुलभ पांडे कुलदीप चौरसिया रवि शुक्ला अभिलाष केसरवानी प्रवीण गुप्ता सुमित केसरवानी अमित केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button