Latestइलाहाबाद समाचार

देश के छोटे व्यापारियों को कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स दिलाएगा ऋण

प्रयागराज। गत दिनांक 20.07.2019 को जयपुर में आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक हुई इसमें उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष विभु अग्रवाल राष्ट्रीय मंत्री पंकज अरोड़ा सम्मिलित हुए ।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स HDFC बैंक और केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले CSC डिपार्टमेंट के साथ देश के छोटे व्यापारियों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) साइन किया गया है ।

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने छोटे व्यापारियों के ऋण की समस्या को हर समय सरकार तक और विभिन्न मंचों पर उठाता रहा है। और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ऐसे व्यापारी जिनको बैंक से ऋण उपलब्ध नहीं हो पाता है और वे जमानत भी नहीं दे सकते हैं या जिनको अस्थाई तौर पर कुछ समय के लिए लोन की आवश्यकता होती है उनको इस योजना के तहत कैट के अनुमोदन पर CSC के माध्यम से HDFC बैंक बिना किसी जमानत के ऋण उपलब्ध कराएगा ।

एचडीएफसी बैंक इसके लिए व्यापारी से कि पिछले 1 साल का बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट लेगा और उसके आधार पर उसको एक क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा इस क्रेडिट कार्ड से रुपए निकालने की एक निर्धारित सीमा होगी और उस पर एक निर्धारित अवधि तक पैसे के इस्तेमाल पर ब्याज भी नहीं लिया जाएगा।

इसका सबसे बड़ा फायदा उन व्यापारियों को होगा जो गांव में है या शहरों में व्यापार करते हैं पर पूंजी की कमी से बहुत से मौकों पर वह अपने व्यापार को बाहर नहीं पाते।

अभी लोन व्यापारी की क्षमता अनुसार ₹10 हज़ार से ₹2 लाख तक होगा और भविष्य में इसे ₹ दस लाख तक कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button