राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में में वाराणसी चैंपियन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। काशी स्टार वाराणसी ने प्रयागराज वॉरियर्स को 1-0 से हराकर राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव पाया।
कैंट मैदान पर रविवार को सम्पन्न हुई प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी के लिए एक मात्र गोल काजल पटेल ने किया। मुख्य अतिथि छावनी परिषद इलाहाबाद के सीईओ माने अमित कुमार बाबू राव एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबाल महासंघ के सचिव मो. शाहिद ने पुरस्कार वितरित किया। वाराणसी की पूजा पटेल को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला। प्रयागराज वॉरियर्स की हिमांशी को उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
इससे पूर्व सुबह वाराणसी ने मुरादाबाद को 5-0 से, कानपुर ने मिर्जापुर को 1-0 से और प्रयागराज वॉरियर्स ने लखनउ को 2-0 से हराया।
रेफरी का दायित्व नासिर कमाल, अजय यादव,सतीश कुमार, रवि कुमार ठाकुर, कबीर खान, रमेश चंद्र, योगेश चंद्र, संजय कुमार, जुगल किशोर, जितेंद्र सिंह एवं माधुरी देवी ने निभाया।
इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायणजी गोपाल, सचिव मकबूल अहमद, फखरुद्दीन, डॉ. अजय शंकर पांडेय, शाहिद कमाल खान, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।



