Latest

जिस देश एवं समाज और घर में नारियों की पूजा की जाती है वहां पर ईश्वर का वास होता है-डॉक्टर कृतिका अग्रवाल

( अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित मिशन शक्ति के अंतर्गत “”मातृशक्ति की सशक्त भूमिका क्या रही “”पर संगोष्ठी विधानसभा वार आयोजित की गई ।

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा संगोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को सशक्त होने का दिया संदेश

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उत्तरी विधानसभा के कार्यक्रम में सीएवी इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल एवं पश्चिमी विधानसभा के कार्यक्रम में महिला ग्राम विद्यालय में श्रीमती प्रेमलता श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि किस तरह से हम आदिकाल से समाज में फैली हुई कुरीतियों को हम समाप्त कर सकते हैं और अपने आप को सशक्त बना सकते हैं इसके लिए हम सभी को अपने अंदर व्याप स्वयं की शक्ति को जगाना होगा उन्होंने आगे कहा कि जिस देश में एवं समाज और घर में नारियों की पूजा होती है वहां पर ईश्वर का वास होता है इसी भावना और उद्देश्य को लेकर देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आदर्श पूर्ण योजनाओं को आरंभ किया है जिसमें सर्वप्रथम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उज्जवला गैस योजना एंटी रोमियो स्क्वायड, सुकन्या समृद्धि योजना आदि जैसे मजबूत योजनाओं को लागू करके महिलाओं के अंदर जो भय का वातावरण था उसे दूर किया और उनके अंदर स्वावलंबन एवं दृढ़ता का विकास तेजी से हुआ और आगे कहा कि स्वावलंबन एक ऐसी चीज है जिससे हमारा आत्मविश्वास जाता है अगर हमारे मन में स्वाभिमान आएगा तभी हम सशक्तिकरण की बात को कह सकते हैं इसलिए हमारा स्वावलंबी होना बहुत जरूरी है जिसके लिए हम सभी को समाज के अंदर कार्य करते रहना है। इस अवसर पर उन्होंने समाज के अंदर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ एवं बालिकाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती शशि वार्ष्णेय एवं संयोजिका शिखा स्वरूप जी रही। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी सरोज गुप्ता पार्षद किरन जायसवाल आभा सिंह, दुर्गेश नंदिनी ,रेखा यादव, काजल कैथवास ,मीनू पांडे ,सुमन पांडे किरण पूर्वी जायसवाल, अंजू शुक्ला एवं महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं विद्यालय के सभी अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button