केसरवानी वैश्य सभा के सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार रजनीश केसरवानी को अध्यक्ष पद चुना गया

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रविवार को केसरवानी वैश्य सभा धर्मशाला प्रांगण ठाकुर दीन का हाथा बहादुरगंज में हुए इस चुनाव का संचालन सभा के अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता प्रमुख मंत्री राजेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष गोरखनाथ केसरवानी ने किया ।
चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होते ही सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु रजनीश केसरवानी का नाम का प्रस्ताव हुआ और सर्वसम्मति से उन्हें सत्र 2021- 2022 तथा 2022 -2023 के लिए उन्हें अध्यक्ष चुना गया । इसके पश्चात राकेश केसरवानी एवं एडवोकेट अजय गुप्ता को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया तथा लवकुश केसरवानी एवं महेश केसरवानी को उप प्रबंधक पद पर चुना गया, धर्मशाला के प्रबंधक के पद पर रवि गुप्ता का चयन सभा के द्वारा पूर्व में ही किया जा चुका है । इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सभा के पूर्व अध्यक्ष हरीश चंद गुप्ता भाई जी धर्मशाला के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता प्रबंधक नंदकिशोर केसरवानी एडवोकेट संगम लाल केसरवानी एडवोकेट कृष्ण कुमार केसरी अमरनाथ केसरवानी सुनीर केसरवानी अनूप केशरवानी बैजनाथ केसरवानी प्रेम नारायण केसरवानी आदि में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा केशरवानी समाज के तमाम दानदाताओं व प्रतिष्ठित लोगो ने इस चुनाव के दौरान सक्रिय रूप से भागीदारी किया ।



