Latest

योगी सरकार की इस महिला मंत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती को दी ये ‘नसीहत’

फैजाबाद। फैजाबाद में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सियासी रंग में तो नजर आई ही सियासी बाण भी छूटे. कार्यक्रम में प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बसपा सुप्रीमो मायावती को नसीहत दे डाली. सपा बसपा गठबंधन पर अनुपमा जायसवाल ने कहा कि बहन मायावती को सावधान रहना चाहिए क्योंकि व्यक्ति का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदलता. कहीं ऐसा न हो कि गेस्ट हाउस कांड दोहरा दिया जाए!

भाजपा द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में फ़ैज़ाबाद पहुंचीं अनुपमा जायसवाल ने सपा और बसपा गठबंधन को लेकर मायावती को नसीहत दे डाली. अनुपमा जायसवाल ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि गेस्ट हाउस कांड दुबारा दोहरा उठे क्योंकि व्यक्ति का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदलता.

उन्होंने मायावती को सावधान करते हुए कहा कि उन्हें सपा से सावधान रहना चाहिए. सपा बसपा गठबंधन पर अनुपमा जायसवाल ने कहा कि सपा ने पहले भी कांग्रेस से गठबंधन किया था. उसका हश्र क्या हुआ. कांग्रेस की खाट सभा में खाट गायब हो गई. इसी तरह से सपा बसपा गठबंधन का भी यही हाल होगा. अनुपमा जायसवाल ने कहा कि समय के हिसाब से इस तरह के जातिवादी गठबंधन बनते हैं और बिगड़ते हैं. अनुपमा जायसवाल भाजपा द्वारा आयोजित शंकरगढ़ में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शरीक होने फ़ैज़ाबाद पहुंची थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button