Latest

स्थायी किये गये हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाई कोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायाधीशों की स्थायी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कार्यभार संभालने की तारीख से यह प्रभावी होगी। इसकी अधिसूचना संयुक्त सचिव भारत सरकार राजिंदर कश्यप ने जारी की है। स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति पाने वालों में न्यायमूर्ति अली जामिन, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, न्यायमूर्ति रविनाथ तिलहरी, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति शमीम अहमद, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक, न्यायमूर्ति मनीष कुमार व न्यायमूर्ति समित गोपाल शामिल हैं। समस्त न्यायमूर्तियों के 25 मार्च को शपथ लेने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button