Latest

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृपा शंकर बिंद एडवोकेट ने आज जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी । जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की मौजूदगी में जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृपा शंकर बिंद ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया व सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल, पप्पू लाल निषाद, कमला यादव, विनय कुशवाहा, नाटे चौधरी दिलीप यादव, आदि नेतागण मौजूद रहे।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला महासचिव अरुण विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष रवि मौर्य को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर क्रमश विशाल पटेल, हरेंद्र यादव हंडिया, विमल किशोर निषाद, विनोद विश्वकर्मा, इंसारुद्दीन अंसारी, संदीप बिंद को मनोनीत किया गया है ।
सचिव पद पर क्रमशः कमलेश मौर्य, पवन यादव, चन्द्र कुमार निषाद, शिव मुनि प्रजापति, संजू बिंद, डॉ शिव शंकर साहू, अतुल बिंद, धीरेन्द्र पटेल, शंकर दास, दूध नाथ गुप्ता, राम बहादुर निषाद, रवि यादव, महताब आलम, आनंद प्रताप को मनोनीत किया गया है । इसके साथ ही 15 अन्य लोंगो को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
विधान सभा अध्यक्षों के नाम
ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभाओं में अध्यक्ष पद पर क्रमशः अनीश पटेल बारा, हरि प्रसाद पाल कोराव, संगम लाल प्रजापति मेजा, ज्ञान प्रकाश निषाद करछना, डॉ वीरेंद्र पाल हंडिया, ज्ञान चन्द्र विश्वकर्मा फूलपुर, हौसला प्रसाद बिंद प्रताप पुर, राजू विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम –मो फारूक शंकर गढ़, आशीष जायसवाल कोराव, नूरउल्ला भरत गंज, संजय चौरसिया हंडिया, अमृत लाल मौर्य को लाल गोपाल गंज का अध्यक्ष बनाया गया है
ब्लाक अध्यक्षों के नाम –
हंडिया राम चरण बिंद, शंकर गाढ राम बहादुर पटेल, उरुवा यशवंत यादव, मेजा राम बाबू बिंद, करछना शिव शंकर पाल, धनु पुर शिवाजी पटेल, हंडिया राजेश्वर चाऊ हान, सैदा बाद चंदन बिंद, सहसों राम चन्द्र विश्वकर्मा, प्रताप पुर साहब लाल पटेल, बहरिया हरि केश बिंद, शृंग वीर पुर विजय मौर्य, मौआईमा संगम लाल पटेल, कौड़िहर उमेश विष्व कर्मा को मनोनीत किया गया है।

Related Articles

Back to top button