Latest

एसीएफ-आरएफओ 2019 का रिजल्ट जारी , यूपीपीएससी: 55 पदों के सापेक्ष 51 का चयन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ-आरएफओ) 2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती में 55 पदों के सापेक्ष 51 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

एसीएफ पद पर अतुल कुमार सिंह व दीपक कुमार पांडेय चयनित हुए जबकि आरएफओ पद पर प्रत्यूष कुमार श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, अंशुमान, ऋषि कुमार, आनंद शेखर, आदित्य सक्सेना, मो. जफर, विशाल सिंह राठौर, आशीष कुमार तिवारी, रिद्धि पांडेय टॉप टेन में रहे। चार पदों के लिए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से पिछड़ा) वर्ग के योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले हैं। इससे उक्त चार पद खाली छोड़ा गया है। आयोग उसे भरने के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी करेगा।

यूपीपीएससी ने सहायक वन संरक्षकध्क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा-2019 की भर्ती पीसीएस-2019 के साथ निकाली गई थी। भर्ती के 55 पदों के सापेक्ष 115 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए थे। इसमें सहायक वन संरक्षक के दो पदों के सापेक्ष चार व क्षेत्रीय वन अधिकारी के 53 पदों के लिए 111 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सशर्त सफल घोषित किया गया। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आठ से 10 मार्च तक लिया गया। साक्षात्कार में 13 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button